बरेली: प्रेम नगर थाना क्षेत्र के डेला पीर चौकी के पास मिले शव की हुई पहचान
बरेली के प्रेमनगर थाना क्षेत्र में रविवार शाम डेलापीर पुलिस चौकी के पास नाले में एक व्यक्ति का शव पड़ा मिला था। सोमवार को शव की पहचान मठ की चौकी निवासी मोहम्मद मियां के तौर पर हुई। उनके दामाद ने शव की पहचान की है। बताया गया कि मोहम्मद मियां नशे के आदी थे। डेलापीर पर नाले में शव देखकर लोगों ने पुलिस को जानकारी दी थी।