नोएडा के सेक्टर-58 थाना क्षेत्र में पुलिस और एक बदमाश के बीच रविवार की दोपहर 2 बजे मुठभेड़ हुई। मुठभेड़ में बदमाश के पैर में गोली लगी। पुलिस सेक्टर-57 के पास सर्विस रोड पर चेकिंग कर रही थी। इस दौरान एक बाइक सवार को रुकने का इशारा किया। बदमाश ने बाइक मोड़कर भागने की कोशिश की। पीछा करने पर उसकी बाइक डिवाइडर से टकराकर गिर गई।