बारा: लोहगरा नहर के पास स्थित टंडन वन क्षेत्र में भीषण आग, ग्रामीणों में दहशत
शंकरगढ़ क्षेत्र के टंडन वन में संदिग्ध परिस्थितियों में आज गुरुवार दोपहर करीब 02:30 के आसपास आग लग गई। सूखी झाड़ियों के कारण आग तेजी से फैली, जिससे ग्रामीणों में दहशत फैल गई। स्थानीय लोग आग बुझाने में जुटे रहे, लेकिन देर तक फायर ब्रिगेड नहीं पहुंची। ग्रामीणों ने प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाया है।