करियर बनाने का सपना लेकर आई ओडिशा की युवती की उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किच्छा में निर्मम हत्या, चादर में बांध नदी में फेंका शव
करियर बनाने का सपना लेकर आई ओडिशा की युवती की उत्तराखंड के ऊधम सिंह नगर के किच्छा में निर्मम हत्या, चादर में बांध नदी में फेंका शव ओडिशा के लालपुर की एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप कर रही 23 वर्षीय युवती की हत्या कर दी गई। मकान मालिक के पुत्र ने दुष्कर्म के प्रयास में गला दबाकर उसकी हत्या की। युवती का शव बड़ौर नदी से बरामद किया गया है। पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। किच्छा, संवाददाता। ओडिशा से लालपुर की एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई युवती की दुष्कर्म के प्रयास में मकान मालिक के पुत्र ने गला दबाकर हत्या कर दी। वारदात का पता युवती के ममेरे भाई के सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद पता चला। तहरीर पर पुलिस ने मकान मालिक के दो पुत्रों पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी पुत्र को गिरफ्तार कर लिया है। उसकी निशानदेही पर युवती का शव बड़ौर नदी से बरामद कर लिया गया है। पुलिस के अनुसार, मूल बिहार हाल जेकेपुर, रायगढ़ (ओडिशा) निवासी 23 वर्षीय एक युवती छह माह पहले लालपुर स्थित एक फैक्ट्री में इंटर्नशिप करने आई थी।