प्रखंड कार्यालय स्थित प्रखंड कल्याण कार्यालय में शनिवार की दोपहर तीन बजे गरीब व जरूरतमंद लोगों के बीच अंचलाधिकारी मो0 नोमन द्वारा कंबल का वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि जिला प्रशासन के आदेशानुसार चंडी प्रखंड में 150 गरीब जरूरतमन्दों के बीच कम्बल वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि विकास मित्रों को असहाय लोगों को चिन्हित करते हुए कम्बल वितरण का निर्देश दिया