बूंदी: सेल्फी लेते वक्त भीमलत के झरने से गिरे युवक का 12 घंटे के बाद भी नहीं लगा कोई सुराग रेस्क्यू ऑपरेशन जारी
Bundi, Bundi | Aug 18, 2024 बूंदी सदर थाना इलाके के भीमलत महादेव पर्यटन स्थल पर , झरने के ऊपर से सेल्फी ले रहा युवक डेढ़ सौ फीट ऊंचाई से झरने के कुंड में गिर गया। जिससे वह लापता हो गया ,युवक के सर्च ऑपरेशन को लेकर एसडीआरएफ, सिविल डिफेंस, पुलिस और प्रशासन की टीम में लगी हुई है , लेकिन करीबन 10 से 12 घंटे का समय होने के बाद भी युवक अभी भी लापता है, अभी तक कोई सुराग नहीं लगा है ।