बूंदी: बम बम भोले हर हर महादेव के जयकारों के साथ रेतवाली महादेव से रामेश्वर महादेव तक धूमधाम से निकाली 19 वीं कावड़ यात्रा
Bundi, Bundi | Aug 18, 2024 बूंदी हर वर्ष रक्षाबंधन के एक दिन पूर्व शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल की ओर से निकाले जाने वाली विशाल कावड़ यात्रा रविवार को रेतवाली महादेव मंदिर लंकागेट से रामेश्वर महादेव आकोदा के लिए रवाना हुई।संरक्षक शोभाराम गुलाबवानी एव अध्यक्ष सत्यनारायण सोमानी ने बताया कि शिव कीर्तन मंडल व शिव महिला मंडल द्वारा हर वर्ष कावड़ यात्रा निकाली जाती है।