बूंदी: आबादी क्षेत्र नवल सागर के बाईपास रोड वन विभाग की दीवार पर एक बार फिर नजर आया पैंथर देखने के लिए वाहन चालकों की लगी भीड़
Bundi, Bundi | Aug 18, 2024 बूंदी रामगढ़ विषधारी टाइगर रिजर्व से सटे आबादी क्षेत्र में इन दिनों पैंथर की मूवमेंट देखने को मिल रही है कभी पैंथेर गढ़ पैलेस की दीवार पर नजर आता है तो कभी डोबरा महादेव के यहां, तो कभी नवल सागर के पास।शनिवार रात्रि को 11:30 बजे पैंथर नवल सागर के पास बाईपास रोड के पर बनी वन विभाग की सुरक्षा दीवार पर घूमता हुआ वाहन चालकों को नजर आया। जिससे वाहनों की कतार लग गई