मधुपुर: गुड फ्राइडे पर संत जोसेफ चर्च बेलपाड़ा में उमड़ी आस्था, विशेष प्रार्थना सभा का आयोजन
गुड फ्राइडे के अवसर पर मधुपुर के विभिन्न चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं आयोजित की गईं, जहां बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। संत जोसेफ चर्च बेलपाड़ा में लोगों ने प्रभु यीशु मसीह के बलिदान को याद करते हुए श्रद्धा और भावुकता के साथ प्रार्थना की तथा शांति और सद्भाव की कामना की।