मंदसौर: कैलाश मार्ग की दुकान में शराबी ने किया हंगामा, समझाने पर नहीं माना तो दुकानदार ने पीटा,वीडियो वायरल
मंदसौर के कैलाश मार्ग-लक्ष्मण दरवाजा मार्ग स्थित एक दुकान में एक शराबी युवक घुसकर गाली-गलौज और हंगामा करने लगा। दुकानदार ने पहले उसे समझाया, लेकिन नहीं मानने पर उसकी पिटाई कर दी। घटना के दौरान लोगों की भीड़ जुट गई,इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, पुलिस की ओर से फिलहाल कोई आधिकारिक कार्रवाई सामने नहीं आई है,