बागेश्वर धाम सरकार के नाम से विख्यात पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दिव्य दरबार का आयोजन कल दोपहर 12 बजे से लुधावली नर्सरी ग्राउंड में किया जाएगा। बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री दरबार लगाकर भक्तों की समस्याओं को सुनेंगे और उनका निवारण करेंगे। दिव्य दरबार के उपरांत, दोपहर 2 बजे से कथा स्थल पर श्रीमद् भागवत कथा का वाचन पुनः आरंभ होगा