मुजफ्फरपुर जिले के सकरा विधानसभा क्षेत्र के सबहा स्थित आवास परिसर में रविवार दोपहर तीन बजे में नवनिर्वाचित विधायक आदित्य कुमार का अभिनंदन समारोह किया गया। एनडीए कार्यकर्ताओं ने विधायक और निवर्तमान विधायक अशोक कुमार चौधरी को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। विधायक ने कहा कि पंचायतों में चौपाल लगाकर समस्याओं का समाधान होगा।