पुलिस ने एक जने को सट्टा पर्ची लिखते गिरफ्तार किया है। थाना से मिली जानकारी अनुसार बुधवार शाम 6 बजे ए एस आई देवेंद्र सिंह ने बालिका विद्यालय के पास से गुरमीत सिंह को पकड़कर उसके पास से सट्टा की पर्चियां व 1555 रूपये नगदी बरामद की है। पुलिस ने यह मामला जुआ अधिनियम एक्ट में दर्ज किया है।