राजनांदगांव: जिले में विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस ने चलाया वाहन चेकिंग अभियान, ₹45100 का वसूला जुर्माना
राजनांदगांव जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र अंतर्गत पुलिस द्वारा आगामी लोकसभा चुनाव और होली त्यौहार के मद्देनजर वाहन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।जहां आने जाने वाले संदिग्ध वाहन,वस्तु और व्यक्तियों की जांच की जा रही है।इसके साथ ही यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले 145 प्रकरण में 45100 रूपए जुर्माना लगाकर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।