अजयगढ़: बालू से भरे ट्रैक्टर की टक्कर से 45 वर्षीय ग्रामीण की दर्दनाक मौत परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़।
Ajaigarh, Panna | Jun 13, 2026 कार्रवाई की मांग पर अड़े परिजन। अजयगढ़ के धर्मपुर थाना क्षेत्र के ग्राम छतैनी निवासी 45 वर्षीय रज्जू प्रसाद सेन की सड़क दुर्घटना में दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद पूरे गांव में शोक की लहर फैल गई और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि रज्जू प्रसाद सेन गांव से पैदल हीरापुर की ओर जा रहे थे। इसी दौरान हरदी टिकुरिहा की तरफ से आ रहे बालू से भरे एक