बलिया: अनुसूचित जनजाति प्रमाण पत्र की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन का धरना कलेक्ट्रेट में 134वें दिन भी जारी
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 गोंड अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर ऑल गोंडवाना स्टूडेंट्स एसोसिएशन का धरना सोमवार की दोपहर एक बजे कलेक्ट्रेट मॉडल तहसील पर 134वें दिन भी जारी रहा। धरना स्थल पर आदिवासी क्रांतिवीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस पर उनके चित्र पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।