बलिया: दुबहड़ थाना क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु के नीचे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, जांच में जुटी पुलिस
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 क्षेत्र के जनेश्वर मिश्र सेतु (ब्यासी) के नीचे सोमवार की सुबह करीब 11 बजे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। राहगीरों द्वारा शव देखे जाने के बाद तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही दुबहड़ थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।