बलिया: दुबहड़ थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के मामले में पीड़ित को वापस दिलाई ₹8568 की राशि
Ballia, Ballia | Jun 9, 2025 दुबहड़ थाना की पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार पीड़ित को बड़ी राहत दिलाई है। सोमवार की दोपहर करीब तीन बजे थाना परिसर में आयोजित संक्षिप्त कार्यक्रम के दौरान थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार द्वारा पीड़ित के खाते में 8,568 रुपये की धनराशि वापस कराई गई। इसके साथ ही उन्हें धनवापसी का प्रमाण पत्र भी सौंपा गया।