अनूपपुर: जिला मुख्यालय सहित जैतहरी-कोतमा के नगरीय और ग्रामीण इलाकों में पेयजल संकट गहराया, लोग परेशान
भीषण गर्मी के बीच जिले में जल संकट लगातार गहराता जा रहा है। जिला मुख्यालय अनूपपुर सहित जैतहरी और कोतमा नगर में पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। नगरीय निकायों द्वारा टैंकरों के माध्यम से जलापूर्ति करने का प्रयास किया जा रहा है, लेकिन बढ़ती मांग के सामने यह व्यवस्था भी अपर्याप्त साबित हो रही है।