दलौदा: मंदिर भूमि पर कब्जे के विरोध में दलौदा तहसील पर धरना, ग्रामीणों ने कार्रवाई की मांग
दलौदा तहसील के ग्राम दलौदा रेल में मंदिर की भूमि पर कथित अवैध कब्जे के विरोध में ग्रामीणों ने तहसील कार्यालय के बाहर धरना दिया। ग्रामीणों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद प्रशासन ने अब तक कार्रवाई नहीं की, प्रदर्शनकारियों ने नारेबाजी करते हुए चेतावनी दी कि जल्द अतिक्रमण नहीं हटाया गया तो आंदोलन तेज किया जाएगा,