हंडिया: आमने-सामने बाइक टक्कर में दो युवक गंभीर रूप से घायल, जिला अस्पताल किया गया रेफर
बृहस्पतिवार 05 बजे बांदीपट्टी तिराहे के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने एक व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह घायल हो गया। टक्कर के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।हादसे में बाइक सवार को भी चोट आई है। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज जारी है।