बस्ती जनपद के प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने कंपनी बाग चौराहा, कटेश्वर पार्क, सरदार पटेल उद्यान व अमहट घाट एवं मोहल्ला दरिया खां में साफ सफाई व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के समय संबंधित कर्मचारियों को समय से सफाई कार्य पूर्ण करने, कूड़ा निस्तारण की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने तथा सार्वजनिक स्थानों को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के निर्देश दिए। नागरिकों से भी अपील कि वे स्वच्छता अभियान में सहयोग करें और कूड़ा कूड़ेदान में ही डालें।
इस दौरान जिला अधिकारी बस्ती श्रीमती कृतिका ज्योत्सना ,सीआरओ Kirti Prakash Bharti ,नपा अध्यक्ष प्रतिनिधि Ankur Verma सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।
Harraiya, Basti | Jul 23, 2026