छतरपुर नगर: बीमारी से परेशान युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम।
छतरपुर शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत विश्वनाथ कॉलोनी सोरा रोड में बीमारी से परेशान एक 40 वर्षीय युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान अरविंद शुक्ला (40 वर्ष) पिता रामदास शुक्ला, निवासी वार्ड क्रमांक 03, विश्वनाथ कॉलोनी सोरा रोड के रूप में हुई है।शव का आज 10 जुलाई को दोपहर करीब 12:00 बजे जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया है।