इंदौर: DGP के निर्देश पर एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने तुकोगंज थाने का किया औचक निरीक्षण
Indore, Indore | Apr 20, 2025 मध्य प्रदेश के पुलिस महानिदेशक के निर्देश पर इंदौर के एडिशनल पुलिस कमिश्नर अमित सिंह ने शनिवार को तुकोगंज थाने का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाने में आगंतुकों के रजिस्टर, लॉकअप की स्थिति, लंबित प्रकरणों और अन्य व्यवस्थाओं की बारीकी से जांच की। निरीक्षण के दौरान उन्होंने थाना प्रभारी को निर्देश दिए कि वे लंबित मामलों का शीघ्र निपटारा करें।