इंदौर: सुखलिया में टैंकर विवाद: नगर निगम नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे गिरफ्तार, समर्थकों ने थाने पर किया हंगामा
Indore, Indore | Apr 20, 2025 इंदौर नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। यह कार्रवाई बीजेपी कार्यकर्ता कपिल पाठक की शिकायत पर दर्ज केस के तहत की गई है। मामले में चिंटू चौकसे समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज की गई थी। जिसमें जानकारी के अनुसार, टैंकर से पानी डालने को लेकर हुए विवाद ने तूल पकड़ लिया था, जिसके बाद यह मामला पुलिस तक पहुंचा था।