इंदौर: सुखलिया में कांग्रेस नेता की गिरफ्तारी पर गरमाई सियासत, कांग्रेस ने पुलिस पर एकतरफा कार्रवाई के लगाए आरोप
Indore, Indore | Apr 20, 2025 इंदौर के हीरानगर थाना क्षेत्र के सुखलिया में कांग्रेस और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच हुए विवाद ने राजनीतिक तूल पकड़ लिया है। इस विवाद के चलते हीरानगर पुलिस द्वारा नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष चिंटू चौकसे को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तारी के विरोध में कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंचा और अधिकारियों से मुलाकात कर गिरफ्तारी का विरोध किया।