हुज़ूर: भोपाल में BJP प्रदेशाध्यक्ष वीडी शर्मा ने बजट को लेकर दी प्रतिक्रिया, 'यह विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने वाला बजट'
Huzur, Bhopal | Feb 1, 2024 भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण जी ने जो अंतरिम बजट प्रस्तुत किया है वह 2047 के विकसित भारत के संकल्प का आधार तैयार करने वाला बजट है। प्रधानमंत्री जी ने आत्मनिर्भर भारत की जो कल्पना की है, यह बजट उसे साकार करने वाला है। इस अंतरिम बजट में महिला, युवा, किसान, गरीब सभी वर्गों पर फोकस है।