उत्तर प्रदेश सरकार ने आज शाम में 9 अपर पुलिस अधीक्षक के तबादले किए हैं। आजमगढ़ में एसपी ट्रैफिक की जिम्मेदारी निभा रहे संजय कुमार को अब गोरखपुर का नया एसपी ट्रैफिक बनाया गया है। गोरखपुर के एसपी ट्रैफिक रहे श्यामदेव बिंद का तबादला बीते दिनों अंबेडकर नगर हो गया था।