कुशेश्वरस्थान की आशा कार्यकर्ता रेणु देवी एवं सुधीरा कुमारी को बिहार सरकार के स्वास्थ्य विभाग की ओर से दरभंगा में आयोजित कार्यक्रम में बेस्ट आशा अवार्ड से सम्मानित किया गया। दोनों आशा कार्यकर्ताओं को परिवार नियोजन कार्यक्रम के अंतर्गत पुरुष नसबंदी के लिए लोगों को जागरूक और प्रेरित करने के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने पर यह सम्मान दिया गया है।