भदेसर: नए साल से पहले सांवरा सेठ का दिव्य श्रृंगार, थाईलैंड के फूलों से महका मंडफिया, चार लाख फूलों में सजी भक्ति
मंदिर मंडल की सीईओ और एडीएम प्रशासन प्रभा गौतम ने बुधवार रात 9 बजे बताया कि 31 दिसंबर और नववर्ष आगमन को लेकर मंडफिया स्थित भगवान सांवलिया सेठ मंदिर को भव्य और अलौकिक रूप से सजाया गया है। मंदिर परिसर में करीब चार लाख से अधिक ताजे फूलों का उपयोग किया गया है, जिनमें रोजेस, ऑर्किड्स, हेलिकोनिया, लिलीज और एंथुरियम जैसे आकर्षक फूल शामिल हैं। पुणे, दिल्ली, पश्चिम ब