दतिया नगर: रामनवमी पर असनाई के रामलला मंदिर में भव्य आयोजन, कलेक्टर-एसपी ने भगवान राम की आरती की
राम नवमी के पावन अवसर पर शुक्रवार को दतिया के असनाई स्थित रामलला मंदिर में भगवान श्रीराम की भव्य आरती का आयोजन किया गया। दोपहर 12 बजे आयोजित आरती में बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए और भक्तिमय वातावरण में भगवान राम का गुणगान किया। इस अवसर पर दतिया कलेक्टर स्वप्निल वानखेड़े एवं पुलिस अधीक्षक सूरज कुमार वर्मा विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने भगवान राम दर