चरखारी: चरखारी में इमाम हुसैन की याद में निकला पारंपरिक शेर, श्रद्धालुओं ने किया स्वागत
चरखारी में मोहर्रम के मौके पर हजरत इमाम हुसैन की याद में पारंपरिक शेर का जुलूस निकाला गया। जुलूस मोहल्ला भैरोगंज से शुरू होकर घड़ी मस्जिद चौराहा, गोलाघाट, सब्जी मंडी, सदर बाजार होते हुए वापस भैरोगंज पहुंचा। जुलूस में बड़ी संख्या में अकीदतमंद शामिल हुए और जगह-जगह लोगों ने शेर का इस्तकबाल किया। युवाओं और बच्चों में खास उत्साह रहा।