एंटी ऑटो थेफ्ट स्क्वाड द्वारका जिले की पुलिस टीम ने दो शातिर चोरों को गिरफ्तार किया है। जिनकी पहचान आमिर उर्फ काला और रितिक के रूप में हुई है, यह दोनों उत्तम नगर दिल्ली के रहने वाले हैं। टीम ने इनके पास से आठ चोरी के एंड्रॉयड मोबाइल फोन बरामद किए। ये चोर बसों, राहगीरों और आसपास के इलाकों से फोन चुराते थे।