शुक्रवार 4 बजे रेड क्रॉस सोसाइटी छिंदवाड़ा एवं स्वामी विवेकानंद स्मारक समिति के संयुक्त तत्वाधान में विशाल नेत्र शिविर का आयोजन चार फाटक स्थित स्वामी विवेकानंद उद्यान में किया गया था। जिसमें 170 मरीज मोतियाबिंद ऑपरेशन हेतु चिन्हित किए गए थे ,जिसमें 120 मरीज का शंकराचार्य नेत्रालय झोतेश्वर नरसिंहपुर के सहयोग से निशुल्क मोतियाबिंद का ऑपरेशन किया गया