रीठी: बरहटा की महिलाओं का अवैध शराब के खिलाफ बिगुल, थाने पहुंचकर लगाई कार्रवाई की गुहार
Rithi, Katni | Jul 4, 2026 कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बरहटा में अवैध शराब की बिक्री के विरोध में ग्रामीण महिलाओं ने आज मोर्चा खोल दिया। बड़ी संख्या में महिलाएं रीठी थाने पहुंचीं और थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपकर गांव में चल रहे अवैध शराब के कारोबार पर तत्काल रोक लगाने की मांग की।