सिसई: बरगांव करंजटोली में आग लगने से डेढ़ एकड़ में लगे मनरेगा के आम के बागवानी के पेड़ झुलस गए
Sisai, Gumla | Mar 25, 2025 सिसई थाना क्षेत्र के बरगांव करंजटोली गांव में अगजनी के कारण लगभग डेढ़ एकड़ जमीन में लगा हुआ आम बागवानी का पेड़ झुलस गया।इस बारे में पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें पता चला कि किसी महिला के द्वारा लापरवाही पूर्ण तरीके से अपने खेत का खरपतवार जलाने के क्रम में आग तेजी से फैल गई और आग बढ़ते हुए उनके आम बागवानी के घेरा बंदी तक पहुंच गया।