जिले में अवैध पशु परिवहन के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मोहगांव पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 27 मवेशियों को शुक्रवार तीन बजे मुक्त कराया और एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। यह पूरा मामला तब सामने आया जब कीचड़ में फंसे एक ट्रक ने अवैध परिवहन की पोल खोल दी। जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि बायपास रोड किनारे एक ट्रक फंसा