शिवहर: एसडीएम और एसडीपीओ ने शहर के पछियारी छठ घाट का किया निरीक्षण, दिए कई दिशा निर्देश
शिवहर शहर के सभी छठ घाट पर छठ व्रतियों के द्वारा उगते हुए सूर्य को अर्ध्य दी गयी है. सूर्य को अर्ध्य देने के साथ महापर्व चैती छठ संपन्न हो गया है. एसडीएम अविनाश कुणाल ने बताया कि आज अंतिम दिन शहर के पछियारी छठ घाट पर एसडीएम अविनाश कुणाल व एसडीपीओ अनिल कुमार ने पहुंचकर विधि व्यवस्था का जायजा लिया है. बताया कि शांतिपूर्ण तरीके से महापर्व छठ सम्पन्न हो गया है।