हंडिया: तेलियातारा में सड़क हादसे में ग्राम प्रधान के पुत्र की हुई मौत, क्षेत्र में शोक का माहौल
सैदाबाद क्षेत्र के ग्राम तेलियातारा में ग्राम प्रधान चंद्रशेखर यादव के इकलौते पुत्र आर्यन की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। मंगलवार रात करीब 8 बजे धूल और सड़क पर गिरे पेड़ के कारण वाहन अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में आर्यन की मौके पर मौत हो गई, जबकि उनके नाना घायल हो गए।शुक्रवार 09 बजे घटना की जानकारी सामने आई।