आरा: कोईलवर थाना मोड़ और मनभावन होटल के बीच कार और ट्रैक्टर की भिड़ंत में एक की हुई मौत, 3 घायलों का पटना में चल रहा इलाज
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2024 जिले के कोईलवर थाना क्षेत्र के कोईलवर थाना मोड़ एवं मनभावन होटल के बीच बुधवार को ट्रैक्टर एवं ऑल्टो कार में सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑल्टो पर सवार एक की मौत हो गई। जबकि मामा-भांजी समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद ज़ख्मियों को इलाज के लिए कोईलवर पीएचसी से पटना के बिहटा स्थित ईएसआईसी अस्पताल ले जाया गया, जहां उनका इलाज कराया जा रहा है।