आरा: कोइलवर थाना मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार युवक की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम
Arrah, Bhojpur | Feb 7, 2024 कोइलवर थाना क्षेत्र के कोइलवर थाना मोड़ के समीप अनियंत्रित ट्रैक्टर की टक्कर से कार सवार युवक की मौत हो गई। मृतक चरपोखरी थाना क्षेत्र निवासी शमीम अहमद का पुत्र सदाम हुसैन था जो किसी काम से चार लोगों के साथ पटना जा रहा था उसी दौरान हादसा हो गया। दुर्घटना के संबंध में कोइलवर थाने में केस दर्ज कर लिया गया है।