हिलसा: सोहरापुर पुल के पास बदमाशों ने पिता-पुत्र को मारपीट कर किया घायल
Hilsa, Nalanda | Nov 3, 2024 चिकसौरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोहरापुर पुल के समीप मवेशी चरा रहे पिता पुत्र को बदमाशों ने रविवार की दोपहर 12:30 बजे मारपीट कर गंभीर रूप से जख्मी कर दिया। जख्मी की पहचान चिकसौरा थाना क्षेत्र के धुरी विगहा गांव निवासी स्व: परमेश्वर यादव 75 वर्षीय पुत्र नरेश प्रसाद एवं नरेश प्रसाद के 35 वर्षीय पुत्र विनोद कुमार के रूप में किया गया है।