हिलसा: चन्दौत गांव में संपत्ति विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारपीट कर किया घायल
Hilsa, Nalanda | Nov 2, 2024 हिलसा थाना क्षेत्र के चंदौत गांव मे संपत्ति विवाद को लेकर देवर ने भाभी को मारपीट कर जख्मी कर दिया। जख्मी महिला को इलाज के लिए आसपास के लोगों की मदद से अनुमंडलीय अस्पताल हिलसा मे लाकर भर्ती कराया गया। जख्मी महिला की पहचान चन्दौत गांव निवासी बिजेंद्र यादव के 35 वर्षीय पत्नी चिंता देवी के रूप में किया गया।