इकौना: मटखनवा में मवेशी के नादा में मिट्टी डालने के विवाद में विपक्षियों की पिटाई से महिला सहित चार लोग हुए घायल
इकौना थाना क्षेत्र के मटखनवा में मवेशी के नादा में मिट्टी डालने के विवाद में विपक्षियों की पिटाई से महिला सहित चार लोग घायल हुए हैं। पीड़ित ने इकौना थाना पर विपक्षियों के विरुद्ध तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए मेडिकल परीक्षण के लिए इकौना अस्पताल भेजा है।