विदिशा: कांग्रेस ने ग्राम खामखेड़ा में किया धरना प्रदर्शन, भावांतर नहीं भाव को लेकर उठाई मांग, सौंपा ज्ञापन
जिला कांग्रेस कमेटी और ब्लॉक कांग्रेस खामखेड़ा द्वारा ग्राम खामखेड़ा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया जिसमें किसानों युवाओं महिलाओं की समस्याओ को उठाते हुए उन्हें हल करने की मांग की है शाम 5 बजे खामखेड़ा थाना टीआई के माध्यम से प्रशासन को विभिन्न बिन्दुओं का एक ज्ञापन सोपा गया। इस धरना प्रदर्शन के दौरान जिले के प्रभारी, जिलाध्यक्ष सहित अनेक लोग शामिल रहे।