बिधूना: बेला क्षेत्र के उसराहा मोड़ के पास झंडा चढ़ाकर लौट रहे युवक की सड़क हादसे में मौत, दो बहनें हुईं घायल
बेला रोड पर बुधवार सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। उसके साथ बैठी दो बहनें गंभीर रूप से घायल हो गईं।कन्नौज जनपद के ठठिया थाना क्षेत्र के गांव खानपुर निवासी 22 वर्षीय नीलू पुत्र शिव सिंह अपनी बुआ गुड्डी देवी की बेटी मानसी (18) व रेनू (16) के साथ एरवाकटरा क्षेत्र के गांव रघुनाथपुर में बहन शशि की मन्नत पूरी होने पर झंडा चढ़ाने गए थे।