मुजफ्फरपुर जिले के सकरा थाना क्षेत्र के सहदुल्लापुर पिपरी गांव में शनिवार दोपहर करीब दो बजे में छापेमारी कर पुलिस ने 65 बोतल अंग्रेजी शराब बरामद की है। छापेमारी के दौरान पुलिस आने की भनक लगते ही शराब तस्कर फरार हो गए। थाना अध्यक्ष सुखविन्द्र ने बताया कि उक्त गांव के विपिन कुमार के खिलाफ शराब की खरीद-बिक्री करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।