मुरैना नगर: शिक्षा विभाग की कोचिंग सेंटरों पर कार्रवाई जारी, जीवाजीगंज में 15 को नोटिस,DEO-बोले 10 बजे बाद क्लास मिली तो होगी FIR।
मुरैना शहर के जीवाजीगंज क्षेत्र में शिक्षा विभाग की संयुक्त टीम ने आज सोमवार को कोचिंग सेंटरों का औचक निरीक्षण किया।सुरक्षा मानकों में कमी मिलने पर 15 संस्थानों को नोटिस जारी किए गए।अधिकारी इंदौलिया ने चेतावनी दी कि सुबह 10 बजे के बाद क्लास संचालित मिली तो संचालक के खिलाफ एफआईआर दर्ज होगी।कार्रवाई से कोचिंग संचालकों में हड़कंप मच गया।