बिरसा: बिरसा ब्लाक के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट में बाल संसद नेतृत्व प्रशिक्षण सम्पन्न
बिरसा ब्लॉक के गुड शेफर्ड कॉन्वेंट, गर्राटोला में गुड शेफर्ड संस्था द्वारा बाल संसद के 112 सदस्यों के लिए एक दिवसीय नेतृत्व प्रशिक्षण आयोजित किया गया। प्रशिक्षण का उद्देश्य बच्चों में नेतृत्व क्षमता विकसित करना तथा उन्हें बाल अधिकारों और सामाजिक जिम्मेदारियों के प्रति जागरूक बनाना था। प्रशिक्षण का संचालन सिस्टर रजाकुमारी, मानकराम एवं रेवा सिंह मरकाम ने किया।