हसनपुरा: हसनपुरा प्रशासन ने लोकसभा चुनाव को देखते हुए चलाया सघन वाहन जांच अभियान
हसनपुरा में अगामी लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर प्रशासन काफी सक्रिय है। जहां शनिवार की देर शाम प्रखंड विकास पदाधिकारी राजेश्वर राम, अंचलाधिकारी उदयन सिंह व थाने के प्रशिक्षु दरोगा गौतम कुमार द्वारा सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया। यह वाहन जांच सीवान सिसवन मुख्य पथ स्टेट हाइवे-89 पर थाना के समीप सहित अन्य जगहों पर चलाया गया।